अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः सीरिया में रूस के संघर्ष विराम के पर्यवेक्षक केंद्र ने घोषणा की है कि सीरियाई सेना आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए हलब शहर के करीब पहुंच गई है।
अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में अलहमीमीम में संघर्ष विराम के रूसी पर्यवेक्षक केंद्र ने घोषणा की है कि सीरियाई सेना अपना अभियान जारी रखते हुए हलब शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना को हलब शहर तक पहुंचने में इस शहर के पश्चिम में केवल एक क़स्बे की दूरी तय करना बाकी रह गई है।
रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने पिछले चौबीस घंटों के दौरान हलब और इदलिब के बाहरी इलाके में आठ क्षेत्रों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त कराया है।
यह ऐसी स्थिति में है कि बरदी घाटी में सौ बंदूकधारियों ने हथियार डाल दिए हैं। एक और खबर यह है कि सीरियाई सेना ने पूर्वी हिम्स में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करके उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया और हत्तानिया और बेरे मरहतान में कुछ अन्य क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल कर लिया। सीरियाई सेना की कार्रवाई में भी दसियों आतंकवादी हताहत और घायल हुए हैं।
दूसरी ओर सीरियाई सेना ने हिम्स से तदम्मुर के रास्ते में सामरिक महत्व रखने वाले चौराहे, जेहार को अपने नियंत्रण में ले लिया और इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बना ली है। इस क्षेत्र में होने वाली झड़पों में भी दर्जनों आतंकवादी हताहत और घायल हुए हैं।
सीरियाई सेना ने बैज़ए शरक़िया और अलमहर गैस फील्ड की तरफ भी बढ़त बनाई और कई आतंकवादियों को मार गिराया। सीरियाई सेना ने पूर्वी हिम्स में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के छः वाहनों को भी नष्ट कर दिया।
3 फ़रवरी 2017 - 16:30
समाचार कोड: 809193
सीरिया में रूस के संघर्ष विराम के पर्यवेक्षक केंद्र ने घोषणा की है कि सीरियाई सेना आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए हलब शहर के करीब पहुंच गई है।